Today : 03-Feb-2026


क्षेत्रिय इण्टर कॉलेज

सिरसागंज (फिरोजाबाद)


| Home | | About Us | | Courses | | General Information | | Mandatory Disclosure | | Staff | | Download | | Contact Us |



About Us



विद्यालय का संक्षिप्त परिचय
विद्यालय की स्थापना 1940 में क्षत्रिय स्कूल के नाम से हुई ।
सन् 1948 में जूनियर हाईस्कूल, सन् 1951 में हाईस्कूल, सन् 1954 में इण्टर (विज्ञान, गणित, सन् 1956 में कृषि वर्ग, सन् 1962 में जीव विज्ञान तथा सन् 1965 में कृषि वर्ग, की मान्यता प्राप्त हुए। नवीन कक्षाओं के क्रमशः खुलने के साथ -साथ अध्यापकों एवं छात्रों की संख्या निरन्तर वृद्धि होती गई। विद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक विकसित एवं सुसज्जित स्वरूप प्राप्त करने में क्षेत्र एवं नगर के समस्त क्षत्रिय बन्धुओं एवं समाज सेवी महापुरुषों का सक्रिय योगदान रहा है। समय परिवर्तन के साथ विद्यालय के प्रारम्भिक नाम क्षत्रिय इण्टर कॅालेज को बदल कर क्षेत्रिय इण्टर कॉलेज नाम दिया गया। जो कि आज चारों दिशाओ में अपनी छटा बिखेर रहा है।



प्रधानाचार्य निवेदन


किसी देश को महान शक्तिशाली बनाने के लिए वहॉं के नागरिको का सुशिक्षित, सचरित्र, सुसंस्कारित होना परम आवश्यक है हमारे बच्चे हमारे देश की अमूल्य निधि है वे ही देश के भावी कर्णधार एवं समाज के साक्षात् प्रतिबिम्व है। विद्यालय समाज की ऐसी कार्यशालायें है। जहॉ देश के इन भावी सू़त्रधारों का निर्माण होता है। अतः प्रत्येक विद्यालय का यह एक पुनीत कर्तव्य है कि वह छात्र/छात्राओं के नैतिक बौद्विक,शारीरिक और चारित्रिक विकास मे साधक बनें। वह समाज और देश को ऐसे सुसंस्कारित व सुशिक्षित नागरिक प्रदान कर सके जो समाज के लिए प्रकाश पुंज हो और भावी पीढी को दिशा प्रदान कर सकें छात्र/छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकेां का परम् पुनीत कर्तव्य है कि वे विद्यालय को अपना पूर्ण सहयोग देते हुये छात्र/छात्राओं को सर्वगीण विकास की ओर अग्रसर करें। क्षेत्रिय इण्टर कॉलेज इस महान कार्य के लिए सतत् प्रयत्नशील और समर्पित है। आपका सहयोग एवं स्नेह आकांक्षित है।