Today : 03-Feb-2026


क्षेत्रिय इण्टर कॉलेज

सिरसागंज (फिरोजाबाद)


| Home | | About Us | | Courses | | General Information | | Mandatory Disclosure | | Staff | | Download | | Contact Us |



सामान्य सूचना


विद्यालय ड्रेस
कक्षा 6 से 8 तक बालक- स्मोक ग्रे शर्ट व नेवी ब्लू पेन्ट
बालिका- सफेद शर्ट व नेवी ब्लू स्कर्ट
कक्षा 9 से 12 तक बालक- आसमानी रंग की कमीज व खाकी पेन्ट
बालक- सफेद सलवार व दुपट्टा , केसरिया कुर्ता

परिचय-पत्र
विद्यालय मे प्रवेश होने के पश्चात प्रत्येक छात्र/छात्रा को परिचय-पत्र निर्गत किया जायेगा।
उपस्थिति
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज के निर्देशनुसार किसी भी छात्र/छात्रा की 75% उपस्थिति अनिवार्य है ।



अनुशासन व्यवस्था


01. छात्र प्रवेश के समय गत विद्यालय की टी.सी., अंक पत्र आधार कार्ड की प्रति संलग्न करें।
02. साईकिल की व्यवस्था साईकिल स्टेण्ड मे रखने की है ।
03. कॉलेज की दीवारों, दरवाजों आदि पर लिखना, पोस्टर चिपकाना दण्डनीय है ।
04. शिक्षकों तथा शिक्षकाओं के प्रति शिष्ट व्यवहार की आपसे अपेक्षा है। अशिष्ट क्षम्य नहीं हैं ।
05. कॉलेज परिसर में छात्र/छात्राओं को मोबाइल लाना वर्जित है । विशेष परिस्थिति में कॉलेज फोन से फोन की सुविधा दी जा सकती है ।
06. विद्यालय परिसर में बिना ड्रेस के प्रवेश वर्जित है।
07. विषय परिवर्तन की सुविधा कक्षायें प्रारम्भ होने के एक माह बाद नहीं मिलेगी।
08. अनावश्यक इधर- उधर, घूमना एवम्‌ शोर मचाना वर्जित है।
09. प्रतिदिन कक्षाओं में आना अनिवार्य है।
10. परिचय पत्र के बिना कॉलेज परिसर में प्रवेश वर्जित है।
11. विद्यालय को साफ सुथरा रखना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है।
12. अनुशासन भंग करना दण्डनीय है। आप का प्रवेश भी निरस्त किया जा सकता है।
13. विद्यालय प्रांगण में तम्बाकू/पान मसाला खाना या बीडी, सिगरेट पीना वर्जित है।
14. अभिभावक प्रत्येक माह विद्यालय आकर अपने बच्चों की प्रगति का निरीक्षण करें।